सर्दी का मौसम में घर की बगिया में फूलों की बहार |
मौसमी
फूलो से महक रही घरों
की छत और बालकनी
पत्थलगांव/
जशपुर जिले में इन दिनों तापमान शुन्य डिग्री सेल्सियस के आस पास आ जाने से यहाँ के
पहाड़ी क्षेत्र में बाहर के सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। जशपुर के समीप नीमगांव जलाशय
में विदेशी पक्षियों का जमावड़ा के साथ यहाँ ऊँचे नीचे पहाड़ों की खूबसूरती सैलानियों
को काफी रास आ रही हैं। ठंड का मौसम में लोगों को अच्छी सेहत के साथ उनके घर की बगिया
में मौसमी फूलों की महक बढ़ गई है। हरियाली के शौकीन कुछ लोगों ने अपने घर की खाली जगह
में सुन्दर गार्डन बना लिया है तो कुछ लोगों ने पक्के घर का टेरिस को भी बगीचों की
तरह सजा लिया है।
शहर में गुरूबारू गोड़ा की महंगी कालोनी में ज्यादातर
घरों में रंग बिरंगे फूलों का नजारा देखते ही बन रहा है। शहर में कई लोगों व्दारा अपने
गार्डन की देख रेख का काम पर पूरा समय दिया जा रहा है। इसी वजह यहाँ जगह जगह फूलों
की बहार दिखने लगी है।
अनुकूल
मौसम का लाभ उठा कर शहर की कई गृहणियों ने अपने घर में साग सब्जी की उपज लेकर मौसम
का भरपूर आनंद उठाया जा रहा है। यहाँ कोयला फैक्ट्री गली में रहने वाली गृहणी श्रीमती
गायत्री शर्मा ने अपने घर की छोटी सी बगिया में फूल ही फूल लगा रखे हैं। श्रीमती शर्मा
के घर में लगे गेंदा,गुलाब,सेवंती,डहेलिया जैसे रंग बिरंगे
फूल सभी आने जाने वालों को लुभा रहे हैं। रायगढ़ अम्बिकापुर हेल्थ एसोसियेशन तथा होली
क्रास बुनियादी प्रशिक्षण संस्था में भी साग सब्जियों के साथ मौसमी फल फूलों की बहार
छाई हुई है। यहाँ की प्राचार्या सुश्री अर्पणा बरूवा का कहना है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या
में भी वे अपने बगीचे के लिए हर रोज समय निकालती हैं। उन्होने कहा िकइस मौसम में अपने बगीचे की साग सब्जियों का टेस्ट
ही कुछ और लगता है। यहाँ पर बेंगलुरू का लाल गुलाब सेवंती
और जरबेरा सहित कई विदेशी फूल भी अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हैं।
अनुकूल है सर्दी का मौसम
यहाँ के उद्यान अधीक्षक प्रकाश सिंह भदौरिया
ने बताया कि सर्दी के दिनों में किसी भी पौधे को लगाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी
होती है। इस मौसम में आसानी से पौधे लग जाते हैं। करमीटिकरा की उद्यान नर्सरी में इन
दिनो सेवंती की अलग अलग किस्म के साथ जरबेरा,
पिटूनिया गजानिया डहेलिया गेंदा जासोन के सभी पौधे लोगों
के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। यहाँ पर शो पीस वाले पौधों में कोलियस,प्रोटिने,
क्रिसमस ट्री की खूबसूरती भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें