कुल पेज दृश्य

शनिवार, 24 अगस्त 2013

पाँच साल के बाद भी नहीं बना उप स्वास्थ्य केन्द्र

तमता में पाँच साल से अधूरा पड़ा उप 
स्वास्थ्य केन्द्र ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

पत्थलगाँव/ रमेश शर्मा
       तमता का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य पाँच साल के बाद भी पूरा नहीं हो पाने से इस अंचल के मरीजों को उपचार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।तमता उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ तो पदस्थ है पर भवन के अभाव में यहाँ की चिकित्सा सेवाओं पर विपरित असर पड़ रहा है। तमता में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण करने वाली एजेंसी व्दारा पाँच साल में कई बार समयावधि बढ़ाने के बाद भी उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
      बीते सप्ताह भैंसामुड़ा में आकाषीय बीजली गिरने की घटना में चार लोग झुलस जाने के बाद उन्हे उपचार के लिए तमता उप स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया गया था। पर यहाँ मरीजों का उपचार करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से सभी गम्भीर मरीजों को पत्थलगाँव रेफर करना पड़ा था। इस घटना के बाद इस अंचल के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का अधूरा निर्माण को लेकर आक्रोश व्याप्त है। तमता में पाँच साल के बाद भी उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण नहीं हो पाने से यहाँ पर नर्स के छोटे से क्वाटर में मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि तमता में पदस्थ चिकित्सक व्दारा भवन की कमी तथा अन्य असुविधाओं के बाद भी यहाँ पर अपनी सेवाए दी जा रही हैं। तमता की महिला सरपंच श्रीमती उत्तरा बाज का कहना था कि यहाँ पर अधूरे भवन को लेकर अनेक बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।इसके बाद भी भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरूध्द कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
                  नौ माह में निर्माण कार्य पूरा करने का हुआ था करार
    बताया जाता है कि तमता में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण सम्भाग पत्थलगाँव ने वर्ष 2009 में में.षिव शक्ति कंट्रक्षन से अनुबंध किया था। 21 लाख 76 हजार 7 रूपये की लागत से बनने वाला इस भवन को नौ माह की अवधि में पूरा करने का कार्यपालन अभियंता से लिखित करार किया गया  था।इस कार्य का अनुबंध करने वाले ठेकेदार का मनमाना रवैया के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण पाँच साल के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।
     लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ग्रेगोरी बसंत कुमार खाखा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार की निष्यक्रियता को देख कर उन्हे कई बार पत्र लिखा जा चुका है।इसके बाद भी इस महत्वपूर्ण भवन का काम पूरा नहीं किया गया है।श्री खाखा ने बताया कि वर्ष 2013 में इस ठेकेदार का अनुबंध रदद करके उसके विरूध्द दंडात्मक कार्रवाई की अनुषंसा की गई थी। पर उक्त ठेकेदार ने जून 13 तक भवन निर्माण करने का लिखित आष्वासन देने के बाद उसे एक बार फिर से अवसर दिया गया था। श्री खाखा ने बताया कि जून 13 की अवधि भी बीत चुकी है। पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। तमता उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य अधूरा रहने स ेअब इसकी लागत में तीन गुना से अधिक वृध्दि हो चुकी है।इसी वजह संबंधित ठेकेदार इस भवन का निर्माण के काम से बचना चाह रहा है।
  यहाँ ग्राम चन्दागढ़ के सरपंच अमीर साय ने बताया कि बीते वर्ष ठेकेदार ने भवन निर्माण का काम में थोड़ी गति लाई थी। पर गुणवत्ता में ध्यान नहीं देने से यहाँ कई जगह पानी टपकने लगा है।भवन के अन्दर प्लास्टर उखड़ने से यहाँ अब फिर इस भवन का निर्माण कार्य बन्द पड़ा है। उन्होने बताया कि  ग्रामीण अंचल के लोगों की स्वास्थ्य सेवा से जुडी इस समस्या को लेकर कई बार विधायक रामपुकार सिंह को लिखित पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी स्वास्थ्य सेवा की समस्या यथावत बनी हुई है। अमीर साय ने बताया कि इस अंचल में आयोजित होने वाले े जन समस्या निवारण षिविर में तमता उप स्वास्थ्य केन्द्र का अधूरा भवन को लेकर बार बार आवाज उठाई जाती है।इसके बाद भी जिला प्रषासन ने इस दिषा में कोई पहल नहीं की है।
                        कांग्रेस को नहीं कोई सरोकार 
      तमता क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहाँ लगातार कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह को सम्मान जनक बढ़त दिलाकर जीत का स्वाद चखाया जाता है।पर तमता क्षेत्र में स्वास्थ्य,विद्युत,पेयजल, सिंचाई और संचार सेवाओं को चुस्त रखने में उनके व्दारा कभी भी रूचि नहीं दिखाई जाती है।तमता के नन्दकिषोर अग्रवाल का कहना था कि यहाँ बीएसएनएल की संचार सेवा के साथ विद्युत सेवा अस्त व्यस्त पड़ी है।नल जल योजना की नव निर्मित पानी टंकी से पानी का रिसाव होने के बाद यहाँ लोगों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ के समाज सेवी रोशन प्रताप साय का आरोप है कि विधायक रामपुकार सिंह तमता क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रख रहे हैं। 




महिला संभालेंगी हर बूथ पर भाजपा का मोर्चा



भाजपा महिला मोर्चा की नेता अंजू टोप्पो के साथ भाजपा मंडल
 महामंत्री आनंद शर्मा लुड़ेग क्षेत्र की महिलाओं के साथ

पत्थलगाँव/
      निरंतर बढ़ रही महँगाई को रोक पाने में कांग्रेस सरकार की विफलता बताकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख नेता अंजू टोप्पो ने यहाँ हर बूथ पर पाँच फीसदी बोट बढ़ाने का अभियान तेज कर दिया है।महंगाई का मुददा को लेकर गाँव गाँव में आयोजित होने वाली बैठक के दौरान महिलाओं में कांग्रेस पार्टी के प्रति आक्रोश पनपने लगा है। यहाँ ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए वे हर बूथ पर भाजपा का मोर्चा सम्हालेंगी। विकास
   भाजपा नेता अंजू टोप्पो का कहना है कि पत्थलगाँव विधानसभा में लगातार कांग्रेस का नेतृत्व रहने के बाद भी यहाँ विकास की कोई उपलब्धि नहीं है। इस बार मंहगांई का ददा से परेषान होकर शहर के साथ ग्रामीण अंचल की महिलाओं का भी रूझान भाजपा की ओर बढ़ने लगा है। अंजू टोप्पो के साथ गाँवों में भ्रमण करने वाली भाजपा की टीम महिलाओं की बैठकों में सबसे पहले कांग्रेस के विकास कार्यो को लेकर सवाल किया जा रहा है।इसके बाद टमाटर किसानों का शोषण, बिजली ,पानी की समस्या पर भी कांग्रेस का योगदान को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं इन सवालों पर कांग्रेसी नेताओं की केवल आलोचना करने लग जाती है। भाजपा नेता अंजू टोप्पो को अपने अभियान में अच्छा परिणाम मिलने पर उसने ग्रामीण महिलाओं की बैठकों का दौर तेज कर दिया है।
                कांग्रेस के पास नहीं है विकास का मुददा
   अंजू टोप्पो ने बताया कि कांग्रेस के पास इस बार विकास का मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के नेता केवल भाजपा पर भ्रष्टाचार के ही आरोप लगा रहे हैं। गाँव की ज्यादातर महिलाओं को इस तरह के आरोपों से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद महिलाओं को नया राशन कार्ड मिलने से भाजपा के प्रति जगह जगह उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उन्होने कहा कि गाँव की महिलाएँ भाजपा की सरकार के काम काज को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाओं की जरूरत के लिए घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के भावों में लगातर हो रही वृध्दि को कांग्रेस सरकार रोक पाने में विफल रही है। इसके अलावा अन्य जरूरी सामान की महँगाई ने कांग्रेस सरकार के प्रति महिलाओं को मोह भंग कर दिया है।
   सुश्री अंजू का कहना है कि गरीब परिवार के लोगों के लिए राशन कार्ड बनाने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अन्य कल्याणकारी योजनाओं से गरीब तबका का मन जीत लिया है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर खोलने से प्रत्येक गाँव की महिलाओं को इसका लाभ मिलने लगा है। मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की सरकार ने नारी शक्ति के प्रति सम्मान और संस्कार का ध्यान रखने से गाँव और शहर की महिलाएँ इस सरकार को पुनः राज्य की सत्ता सौंपने का पूरा मन बना चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की नेता अंजू टोप्पो इन दिनों गाँव गाँव पहुंच कर महिलाओं को एक जुट करने के साथ उन्हे भाजपा की सदस्यता से भी जोड़ रही है।भाजपा की नीति रीतियों को ग्रामीण महिलाएं काफी रूचि लेकर सुन रही हैं।उन्होने कहा कि प्रत्येक बुथ स्तर पर महिलाओं का सगंठन मजबूत हो जाने के बाद कठिन लड़ाई को भी आसानी से जीत में बदला जा सकता है।उन्होने कहा कि पत्थलगाँव विधानसभा में 35 वर्षो से लगातार कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद भी महिलाओं की स्थिति को खेत और खलिहान तक ही सीमित रखा गया है।उन्होने कहा कि पत्थलगाँव क्षेत्र में बार बार कांग्रेस का विधायक बनाने के बाद भी यहाँ पर महिलाओं के  हित में एक भी उल्लेखनीय फैसला नहीं लिया गया है। निरंतर बढ़ रही महँगाई से क्षुब्ध ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने इस बार अपनी ताकत का परिचय देकर यंहा भाजपा को नेतृत्व सौंपने का मन बना लिया है।


शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

देखा, धोती वाले बाबा का प्रेम: जूदेव

पत्थलगाँव/ रमेश शर्मा 
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता दिलीप सिंह जूदेव भले ही आज हम सबसे दूर हो गए हों, पर सच तो यह है कि वे आज भी अपनी सादगी को लेकर यहाँ के आदिवासियों के बीच भगवान की तरह पूजे जाते हैं। अंचल में ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे, जिसके पास उनकी यादों का जखीरा है। वे उन्हें याद करते नहीं थकते। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी जूदेव ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। उनकी विकास गाथाएँ भी लोगों की मुंहजबानी है। उनके समर्थक आज भी उनकी पुरानी बातों को नहीं भुला पा रहे हैं। संचार सुविधा से अलग थलग जषपुर जिले में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा लाने का श्रेय श्री जूदेव को ही जाता है।
    जिले में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा प्रारम्भ होने के बाद तत्कालीन केन्द्रीय राज्य मंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने देष के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को अपने नए मोबाइल से फोन से बधाई दी थी।दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ने श्री जूदेव को बताया था कि अभी प्रधानमंत्री आवश्यक बैठक में व्यस्त हैं। कुछ देर बाद उन्हे आपका संदेष दे दिया जाएगा। 
      जषपुर के वन विश्राम गृह में इस संवाददाता सहित अपने खास मित्रो के साथ बैठ कर श्री जूदेव प्रधानमंत्री कार्यालय में फोन आने की प्रतिक्षा करने लगे थे। उन्होने बताया था कि जब बाजपेयी जी को मेरा सन्देष मिलेगा, तो उनका फोन जरूर आएगा। लगभग आधा घंटा इंतजार करने के बाद अचानक श्री जूदेव का मोबाइल की घंटी बजी। हलो कहते हीे उधर से आवाज आई कि सर , मैं प्रधानमंत्री के कार्यालय से बोल रहा हूं। आपसे माननीय प्रधानमंत्री जी बात करेंगे। इस फोन को सुनते ही श्री जूदेव ने मेरी तरफ मुस्कराते हुए कहा कि देखा धोती वाले बाबा का प्रेम।
     इसके बाद श्री जूदेव ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से बातें शुरू कर दी। उन्होने कहा कि सर मैं आपका जंगल और पर्यावरण की रक्षा करने वाला मंत्री दिलीप सिंह जूदेव बोल रहा हूं। आपके आशीर्वाद से मेरे आदिवासी बहुल जिले में भी बीएसएनएल की मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। उन्होने जिले के सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री को पुनः बधाई देते हुए इसी तरह विकास का क्रम जारी रखने का आग्रह किया था। श्री जूदेव की इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, भाजपा नेता नरेष नन्दे, परमजीत सिंह बासु तथा विनोद जैन भी वहाँ उपस्थित थे। श्री जूदेव ने ही विनोद जैन को बीएसएनएल का आकर्षक नम्बर 9425252525 दिलाया था।

---------------------------------------------------------------------------------------

अब जशपुर अंचल के लिए कौन आगे आएगा
पत्थलगाँव/          रमेश शर्मा
        भाजपा के स्टार प्रचारक एवं हिंदूवादी नेता दिलीप सिंह जूदेव का निधन के बाद हर कोई जूदेव से जुड़ी हुई बातों को याद कर उनका स्मरण कर रहा है।  पत्थलगांव में जूदेव के समर्थकों की सूची में केवल भाजपा के ही लोग नहीं हैं, बल्कि अन्य विचारधारा के लोग भी उनके कार्यो के प्रषंसक रहे हैं। ऐसे लोगों को अब जषपुर जिले की हरियाली और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता सताने लगी है। यहाँ के उद्योगपति सत्यप्रकाष अग्रवाल का कहना था कि दिलीप सिंह जूदेव केवल चुनाव के समय राजनैतिक बातें किया करते थे। इसके विपरित अन्य समय वे हर किसी से पारिवारिक सरोकार बना लेते थे। श्री अग्रवाल का कहना था कि जूदेव के चलते जषपुर जिले की हरियाली कायम रहने के साथ यहाँ शांति व्यवस्था भी बरकरार है। छŸाीसगढ़ का सरहदी जिला होने के बाद भी यहाँ के व्यवसायियों को पड़ोसी राज्य के बदमाषों का भय नहीं रहता था। श्री अग्रवाल ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने जषपुर जिले में हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को कायम रखने के लिए उद्योग धन्धो को दूर रखने का बेहद सराहनीय काम किया है।
       यहाँ के व्यवसायी धनवंत सिंह भाटिया का कहना था कि स्व.जूदेव राजनेता से अधिक अपने परोपकारी और धार्मिक व्यक्तित्व को लेकर लोकप्रिय थे। हिन्दू कट्टरवादी नेता होने के बाद भी उन्होने दूसरे धर्म के लोगों से कभी भी दूरी नहीं बनाई। इस नेता के पास फरियाद लेकर जाने वाले गरीब तबका के लोगों को वे अपने करीब बैठाकर बेहद आत्मीयता के साथ उनकी बातें सुनते थे। श्री भाटिया का कहना था कि जूदेव का मिलनसार व्यवहार को उनके समर्थक कभी नहीं भूल पाएंगे। पत्थलगाँव में भाजपा से विपरित विचारधारा के लोग भी उनके निधन से काफी व्यथित थे। यहाँ ईसाई मिषन के लोगों ने भी स्व.जूदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
     लंबे समय से बीमार चल रहे जूदेव के सैकड़ों समर्थकों ने यहाँ किलकिलेष्वर धाम में उनका स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना शुरू कराई थी। जूदेव का निधन की खबर सुनने के बाद ऐसे समर्थकों को गहरा धक्का लगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय त्रिपाठी का कहना था कि स्व.जूदेव की याददाष्त शक्ति बेहद तेज थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल से उनके पास फरियाद लेकर पहुँचने वाले से वे अगली बार नाम लेकर सम्बोधित करते थे। ऐसे में ग्रामीण अंचल का व्यक्ति उन्हंे अपना भगवान मानकर उनकी पूजा करने लग जाता था।

 

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा में तीसरी बार बदलाव

सोमवार को एसडीएम रामानंदन सिंह ने मंडी प्रागंण में नगर पंचायत
के सीएमओ नारायण सिंह को बुलाकर उन्हे गंदगी से रूबरू कराया।
 पत्थलगाँव/
   मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की विकास यात्रा के पत्थलगाँव पहुँचने का कार्यक्रम की तिथि में अब तीसरी बार बदलाव  किया गया है। नया कार्यक्रम में लुड़ेग और कांसाबेल में मुख्यमंत्री की जनसभा को रद्द कर दिया गया है। विकास यात्रा का कार्यक्रम में बार बार बदलाव होने से यहाँ शासकीय अमला की परेषानी बढ़
गई है। एसडीएम रामानंदन सिंह ने सोमवार को मंडी प्रांगण के कार्यक्रम स्थल के आसपास  गंदगी और नालियों की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ नारायण सिंह को मौके पर ही बुलाकर उन्हे तत्काल साफ सफाई का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
    भाजपा के दिग्गज नेता एवं बिलासपुर सांसद दिलीप सिंह जूदेव का निधन हो जाने के बाद यहाँ मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पहुँचने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।अब नए कार्यक्रम के लिए पुनः समीक्षा बैठक ली गई है।   एसडीएम रामानंदन सिंह ने आज बताया कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा का नया कार्यक्रम के लिए अब 31 अगस्त की तिथि निर्धारित हुई है। इस तिथि को विकास यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का पत्थलगाँव आगमन तथा शाम को कृषि उपज मंडी के प्रांगण में विषाल जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होने बताया कि विकासयात्रा की नई तिथि के संबंध में समीक्षा बैठक में सभी शासकीय कर्मियों को अवगत करा दिया है। श्री सिंह ने बताया कि यहाँ मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभाग के अधिकारियों को पुनः तैयारियों के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
    श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के पत्थलगाँव पहुँचने का कार्यक्रम में तीन बार परिवर्तन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह -जगह गंदगी और नालियों का गंदा पानी की साफ सफाई के लिए यहाँ के प्रभारी सीएमओ को कड़े निर्देष दिए गए हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री तथा अन्य अधिकारियों का आवास के  साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है। यहाँ पर लोक निर्माण विभाग के जिम्में में आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्थलगाँव में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट के अनेक मंत्रियों का भारी जमावड़ा के अलावा यहाँ उच्च अधिकारियों की भी बड़ी संख्या में भीड़ उमडेगी। इसी बात के मददेनजर एसडीएम ने शहर के सभी होटलो को बुक कर लिया है। इन होटलों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य इंतजाम करने की अभी से जोर शोर से तैयारियंा शुरू करा दी गई है। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को सभा स्थल के अलावा पूरे शहर में साफ सफाई,विद्युत व्यवस्था के अच्छे इंतजाम करने को कहा गया है।
                      भोजन,ब्रेकफास्ट के लिए राजधानी के नामचीन रसोइए
    मुख्यमंत्री की विकास यात्रा की तैयारियों के लिए शासकीय अमला फिर से काम में जुट गया है। बरसात का मौसम होने के कारण जनसभा स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट के अलावा विद्युत साज सज्जा के कड़े इंतजाम करने पड़ रहे हैं। जनसभा का स्टेज के अलावा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए अलग अलग स्टेज तैयार किए गए हैं। दोनो स्टेज की साज सज्जा सामग्री बिलासपुर और रायपुर से मंगाई जा रही है। पत्थलगाँव में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ उनके कैबिनेट के कई सदस्यों का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के चाक चैबन्द इंतजाम किए जा रहे हैं। व्ही आई पी भोजन के बाद प्रातः ब्रेकफास्ट और अन्य व्यवस्था के लिए राजधानी से नामचीन रसोइयों को बुलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तिथि में तीन बार बदलाव के कारण शासकीय अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


   


सोमवार, 19 अगस्त 2013

मध्यान्ह भोजनः विद्यार्थी परोसते हैं भोजन


इंजकों के स्कूल में विद्यार्थियों व्दारा
 परोसा जा रहा मध्यान्ह भोजन

 पत्थलगाँव/ रमेश शर्मा
       जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रधान अध्यापकों को कड़ी चेतावनी और प्रषिक्षण के नाम पर भारी व्यय करने के बाद भी स्कूलों की अव्यवस्था में सुधार नही हो पाया है। कई स्कूलों में रसोइए गायब रहने से विद्यार्थियों को ही मध्यान्ह भोजन परोसना पड़ रहा है।
     पत्थलगांव विकास खंड में एक स्वसहायता समूह के पास 20 से अधिक सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए खाद्य सामग्री ईधन की आपूर्ति करने का जिम्मा होने से ज्यादातर स्कूलों में सब्जी और चूल्हा जलाने का ईधन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहाँ ग्राम पालिडीह लाखझार कटंगजोर ईला इंजको सुरेशपुर पतरापाली के प्रधान पाठकों ने मध्यान्ह भोजन का चुल्हा जलाने के लिए ईधन की आपूर्ति नहीं किए जाने की षिकायत की है।
      कई स्कूलों में लकड़ी के अभाव में अरहर के डंठल तथा घांस फूस जलाकर काम चलाना पड़ रहा है। इस अंचल के अनेक प्रधान पाठकों का कहना है कि राजीव गांधी षिक्षा मिशन के संकुल प्रभारी तथा विकास खंड षिक्षा अधिकारी को इस संबंध में कई बार षिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी मध्यान्ह भोजन की अव्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है।
     यहाँ सरकारी स्कूलों में पदस्थ कई प्रधान पाठकों का आरोप है कि स्व सहायता समूह व्दारा सब्जी और ईधन के नाम पर लाखों रूपयों का फर्जी बिल जमा कर काफी बड़ा फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि इस माह ग्राम पचंायत ईला का प्राथमिक स्कूल में स्कूली बच्चों को परोसा गया मध्यान्ह भोजन में कीड़े युक्त मटर की आपूर्ति का मामला सामने आया था। इस मामले की षिकायत के बाद विकास खंड षिक्षा अधिकारी ने ईला पहुंच कर जांच भी की थी। मध्यान्ह भोजन की सब्जी में कीड़े युक्त मटर मिलने पर यहाँ खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाला ग्राम इंजकों का शांति स्व सहायता समूह के विरूध्द कार्रवाई करने के लिए एसडीएम रामानंदन सिंह के पास अनुषंसा के साथ पत्र लिखा गया था। इस स्व सहायता समूह के विरूद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से अंचल के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पहले से अधिक खराब हो गई है।
            स्व सहायता समूह की मौजूदा व्यवस्था में त्रुटि
     यहाँ बीईओ ललित प्रसाद दाहिरे ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण के दौरान उन्हे मध्यान्ह भोजन के लिए ईधन और सब्जी की आपूर्ति नहीं होने के संबंध में लगातार षिकायतें मिल रही है। उन्होने कहा कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए खादय सामग्री प्रदाय करने के लिए प्रत्येक स्व सहायता समूह के पास 20 से 30 स्कूलों की जिम्मेदारी होने के कारण ही जगह जगह दिक्कतों में इजाफा हुआ है।श्री दाहिरे ने बताया कि  यहाँ के 411 स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के लिए  34 स्व सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की लगातार षिकायतों से ऐसा प्रतित होता है कि यहाँ कार्यरत ज्यादातर स्व सहायता समूह  इस काम को सेवा भावना के साथ अपना काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था को चुस्त करने के लिए प्रत्येक स्कूल के लिए स्थानीय स्तर पर स्व सहायता समूह का गठन करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी ग्राम पचंायतों क सरपंचों को पत्र लिख कर उनसे स्थानीय स्व सहायता समूह की सूची मांगी गई है। श्री दाहिरे ने कहा कि मध्यान्ह भोजन की मौजूदा व्यवस्था को लेकर जगह जगह असंतोष दिखने लगा है। इसके लिए जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा।