कुल पेज दृश्य

सोमवार, 9 सितंबर 2013

महिला उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में मिले टिकिट


अंजू टोप्‍पो
हेमवती भगत
भाजपा उठाए माहौल का लाभ
पत्थलगांव/ रमेश शर्मा
   महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार की विफलता का लाभ उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को टिकिट देकर पार्टी के पक्ष में इस सकारात्मक माहौल का लाभ उठाना चाहिए।
  चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी के मददेनजर पत्थलगांव विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकिट के लिए इस बार महिलाओं ने भी अपना दावा करने का मन बना लिया है। भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रमुख नेता श्रीमती रमावती जायसवाल का कहना है कि यहां विधानसभा के चुनाव में भाजपा की हार का सिलसिला पर विराम लगाने के लिए पार्टी को महिला उम्मीदवार को चुनाव का टिकिट दे देना चाहिए।
   श्रीमती जायसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया महिलाओं की ताकत को लोहा मान चुकी है। इसलिए पत्थलगांव विधानसभा का अभेद गढ़ को भेदने के लिए भारतीय जनता पार्टी को महिला उम्मीदवार को टिकिट देने की पहल करनी चाहिए। उन्होने कहा कि यहां भाजपा धर्म वाहिनी की संयोजिका अंजू टोप्पो के अलावा कोतबा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमवती भगत ने पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। भाजपा की महिला नेत्रियों को आगे लाने से पूरे जिले की महिलाओं में अच्छा सन्देश जाएगा।
  यहां की जिला जनपद सदस्य मीना चैहान ने भी इस बार विधानसभा के चुनाव में भाजपा व्दारा महिला उम्मीदवार को टिकिट देने की बात पर जोर दिया है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की सरकार ने महिलाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। इसी के तहत नवीन राशन कार्ड की योजना में महिलाओं को प्रमुखता दे कर उन्ही के नाम से राशन कार्ड जारी करने का सराहनीय निर्णय लिया है।
           भाजपा के प़क्ष में सकारात्मक माहौल
  जिला पंचायत सदस्य मीना चैहान का कहना था कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढंाचा भले ही मजबूत हो पर बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के चलते उसके प़क्ष में माहौल नहीं है। डीजल,पेट्रोल,घरेलू गैस, साग सब्जी तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं में लगातार बढ़ रही मंहगाई के मामले में कांग्रेस नेताओं के पास कोई भी जवाब नहीं है।भाजपा नेत्री का कहना था कि यहां ग्रामीण और शहरी अचंल में भी इस समय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। इसके लिए पत्थलगांव विधानसभा से पार्टी की जुझारू एवं जिला धर्म वाहिनी की संयोजिका अंजू टोप्पो को टिकिट देना चाहिए। यहां भाजपा की महिला नेत्रियों का कहना था कि मंहगाई का मुददा को लेकर पूरे देश की महिलाओं में कांग्रेस पार्टी के विरोध में गुस्सा व्याप्त है। कांग्रेस की इस विफलता का लाभ उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक संख्या में महिला उम्मीदवारों को विधानसभा की टिकिट देनी चाहिए। इससे भाजपा के प़क्ष में सकारात्मक माहौल का पूरा लाभ उठाया जा सकता है। पार्टी के दिग्गज नेताओं को इस माहौल का लाभ उठाने में पीछे नहीं रहना चाहिए। यहां भाजपा नेत्री रेणु विष्वास और पूर्व पार्षद फुलो पन्ना ने भी अंजू टोप्पो को विधानसभा चुनाव के लिए काफी सशक्त उम्मीदवार बताया है। भाजपा की महिला नेताओं का कहना था कि पार्टी के लोग यहां एक जुट होकर चुनाव में अपना सहयोग देते हैं तो पत्थलगांव विधानसभा सीट पर पार्टी की हार का सिलसिला पर आसानी से विराम लगाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: