कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा में तीसरी बार बदलाव

सोमवार को एसडीएम रामानंदन सिंह ने मंडी प्रागंण में नगर पंचायत
के सीएमओ नारायण सिंह को बुलाकर उन्हे गंदगी से रूबरू कराया।
 पत्थलगाँव/
   मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की विकास यात्रा के पत्थलगाँव पहुँचने का कार्यक्रम की तिथि में अब तीसरी बार बदलाव  किया गया है। नया कार्यक्रम में लुड़ेग और कांसाबेल में मुख्यमंत्री की जनसभा को रद्द कर दिया गया है। विकास यात्रा का कार्यक्रम में बार बार बदलाव होने से यहाँ शासकीय अमला की परेषानी बढ़
गई है। एसडीएम रामानंदन सिंह ने सोमवार को मंडी प्रांगण के कार्यक्रम स्थल के आसपास  गंदगी और नालियों की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ नारायण सिंह को मौके पर ही बुलाकर उन्हे तत्काल साफ सफाई का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
    भाजपा के दिग्गज नेता एवं बिलासपुर सांसद दिलीप सिंह जूदेव का निधन हो जाने के बाद यहाँ मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पहुँचने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।अब नए कार्यक्रम के लिए पुनः समीक्षा बैठक ली गई है।   एसडीएम रामानंदन सिंह ने आज बताया कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा का नया कार्यक्रम के लिए अब 31 अगस्त की तिथि निर्धारित हुई है। इस तिथि को विकास यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का पत्थलगाँव आगमन तथा शाम को कृषि उपज मंडी के प्रांगण में विषाल जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होने बताया कि विकासयात्रा की नई तिथि के संबंध में समीक्षा बैठक में सभी शासकीय कर्मियों को अवगत करा दिया है। श्री सिंह ने बताया कि यहाँ मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभाग के अधिकारियों को पुनः तैयारियों के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
    श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के पत्थलगाँव पहुँचने का कार्यक्रम में तीन बार परिवर्तन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह -जगह गंदगी और नालियों का गंदा पानी की साफ सफाई के लिए यहाँ के प्रभारी सीएमओ को कड़े निर्देष दिए गए हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री तथा अन्य अधिकारियों का आवास के  साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है। यहाँ पर लोक निर्माण विभाग के जिम्में में आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्थलगाँव में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट के अनेक मंत्रियों का भारी जमावड़ा के अलावा यहाँ उच्च अधिकारियों की भी बड़ी संख्या में भीड़ उमडेगी। इसी बात के मददेनजर एसडीएम ने शहर के सभी होटलो को बुक कर लिया है। इन होटलों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य इंतजाम करने की अभी से जोर शोर से तैयारियंा शुरू करा दी गई है। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को सभा स्थल के अलावा पूरे शहर में साफ सफाई,विद्युत व्यवस्था के अच्छे इंतजाम करने को कहा गया है।
                      भोजन,ब्रेकफास्ट के लिए राजधानी के नामचीन रसोइए
    मुख्यमंत्री की विकास यात्रा की तैयारियों के लिए शासकीय अमला फिर से काम में जुट गया है। बरसात का मौसम होने के कारण जनसभा स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट के अलावा विद्युत साज सज्जा के कड़े इंतजाम करने पड़ रहे हैं। जनसभा का स्टेज के अलावा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए अलग अलग स्टेज तैयार किए गए हैं। दोनो स्टेज की साज सज्जा सामग्री बिलासपुर और रायपुर से मंगाई जा रही है। पत्थलगाँव में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ उनके कैबिनेट के कई सदस्यों का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के चाक चैबन्द इंतजाम किए जा रहे हैं। व्ही आई पी भोजन के बाद प्रातः ब्रेकफास्ट और अन्य व्यवस्था के लिए राजधानी से नामचीन रसोइयों को बुलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तिथि में तीन बार बदलाव के कारण शासकीय अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


   


कोई टिप्पणी नहीं: