कुल पेज दृश्य

शनिवार, 24 अगस्त 2013

महिला संभालेंगी हर बूथ पर भाजपा का मोर्चा



भाजपा महिला मोर्चा की नेता अंजू टोप्पो के साथ भाजपा मंडल
 महामंत्री आनंद शर्मा लुड़ेग क्षेत्र की महिलाओं के साथ

पत्थलगाँव/
      निरंतर बढ़ रही महँगाई को रोक पाने में कांग्रेस सरकार की विफलता बताकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख नेता अंजू टोप्पो ने यहाँ हर बूथ पर पाँच फीसदी बोट बढ़ाने का अभियान तेज कर दिया है।महंगाई का मुददा को लेकर गाँव गाँव में आयोजित होने वाली बैठक के दौरान महिलाओं में कांग्रेस पार्टी के प्रति आक्रोश पनपने लगा है। यहाँ ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए वे हर बूथ पर भाजपा का मोर्चा सम्हालेंगी। विकास
   भाजपा नेता अंजू टोप्पो का कहना है कि पत्थलगाँव विधानसभा में लगातार कांग्रेस का नेतृत्व रहने के बाद भी यहाँ विकास की कोई उपलब्धि नहीं है। इस बार मंहगांई का ददा से परेषान होकर शहर के साथ ग्रामीण अंचल की महिलाओं का भी रूझान भाजपा की ओर बढ़ने लगा है। अंजू टोप्पो के साथ गाँवों में भ्रमण करने वाली भाजपा की टीम महिलाओं की बैठकों में सबसे पहले कांग्रेस के विकास कार्यो को लेकर सवाल किया जा रहा है।इसके बाद टमाटर किसानों का शोषण, बिजली ,पानी की समस्या पर भी कांग्रेस का योगदान को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं इन सवालों पर कांग्रेसी नेताओं की केवल आलोचना करने लग जाती है। भाजपा नेता अंजू टोप्पो को अपने अभियान में अच्छा परिणाम मिलने पर उसने ग्रामीण महिलाओं की बैठकों का दौर तेज कर दिया है।
                कांग्रेस के पास नहीं है विकास का मुददा
   अंजू टोप्पो ने बताया कि कांग्रेस के पास इस बार विकास का मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के नेता केवल भाजपा पर भ्रष्टाचार के ही आरोप लगा रहे हैं। गाँव की ज्यादातर महिलाओं को इस तरह के आरोपों से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद महिलाओं को नया राशन कार्ड मिलने से भाजपा के प्रति जगह जगह उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उन्होने कहा कि गाँव की महिलाएँ भाजपा की सरकार के काम काज को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाओं की जरूरत के लिए घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के भावों में लगातर हो रही वृध्दि को कांग्रेस सरकार रोक पाने में विफल रही है। इसके अलावा अन्य जरूरी सामान की महँगाई ने कांग्रेस सरकार के प्रति महिलाओं को मोह भंग कर दिया है।
   सुश्री अंजू का कहना है कि गरीब परिवार के लोगों के लिए राशन कार्ड बनाने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अन्य कल्याणकारी योजनाओं से गरीब तबका का मन जीत लिया है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर खोलने से प्रत्येक गाँव की महिलाओं को इसका लाभ मिलने लगा है। मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की सरकार ने नारी शक्ति के प्रति सम्मान और संस्कार का ध्यान रखने से गाँव और शहर की महिलाएँ इस सरकार को पुनः राज्य की सत्ता सौंपने का पूरा मन बना चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की नेता अंजू टोप्पो इन दिनों गाँव गाँव पहुंच कर महिलाओं को एक जुट करने के साथ उन्हे भाजपा की सदस्यता से भी जोड़ रही है।भाजपा की नीति रीतियों को ग्रामीण महिलाएं काफी रूचि लेकर सुन रही हैं।उन्होने कहा कि प्रत्येक बुथ स्तर पर महिलाओं का सगंठन मजबूत हो जाने के बाद कठिन लड़ाई को भी आसानी से जीत में बदला जा सकता है।उन्होने कहा कि पत्थलगाँव विधानसभा में 35 वर्षो से लगातार कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद भी महिलाओं की स्थिति को खेत और खलिहान तक ही सीमित रखा गया है।उन्होने कहा कि पत्थलगाँव क्षेत्र में बार बार कांग्रेस का विधायक बनाने के बाद भी यहाँ पर महिलाओं के  हित में एक भी उल्लेखनीय फैसला नहीं लिया गया है। निरंतर बढ़ रही महँगाई से क्षुब्ध ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने इस बार अपनी ताकत का परिचय देकर यंहा भाजपा को नेतृत्व सौंपने का मन बना लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं: