कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2013

कीमती क्वार्ट्ज पत्थर का धड़ल्ले से उत्खनन


कंटगजोर में क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध संग्रहण

 बेजा अवैध उत्खनन से खतरे में अस्तित्व
 पत्थलगांव/
          जशपुर जिले की पत्थलगांव तहसील के दर्जन भर गांवों में कीमती क्वार्ट्ज  पत्थर का अवैध उत्खनन के नाम पर जगह जगह प्रकृति का स्वरूप बीगाड़ा जा रहा है।पत्थरों का अवैध उत्खनन पर गांवों में पदस्थ राजस्व अमला की चुप्पी से गांव के आस पास पहाड़ तथा अन्य हरियाली पर खतरा मंडराने लगा है।
     पत्थलगांव विकास खंड में इन दिनों दर्जन भर से अधिक गांवों के आस पास क्वार्ट्ज पत्थर और गिटटी तोड़ने का काम कराया जा रहा है।गांव के आसपास बेजा अवैध उत्खनन से जगह जगह गडडे बन गए हैं। प्रकृति का स्वरूप बदलने से अब लोगों में चिंता व्याप्त होने लगी है।यहांपर कटंगजोर, बनंगांव, पालिडीह, किलकिला, पाकरगांव  तथा अन्य गांवों के आस पास क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध उत्खनन का काम जोरों से चल रहा है।
    शासन की अनुमति के बगैर क्वार्ट्ज पत्थर निकाल कर गिटटी तोड़ी जा रही है।क्वार्ट्ज पत्थर के धन्धे में रायल्टी की चोरी करके प्रति दिन लाखों रूपयों के राजस्व की चोरी की जा रही है। बताया जाता है कि यहांपर क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध उत्खनन कराने में बड़ा माफिया काम कर रहा है। ट्रेक्टर और अन्य वाहनों से क्वार्ट्ज पत्थर को निकाल कर इसे रायगढ़,चांपा तथा उड़ीसा राज्य के उद्योग धन्धो में आपूर्ति की जा रही हैं।यहांपर पगंषुवा, कंटगजोर गांव के आस पास भी काफी बड़े भू भाग में अवैध क्वार्ट्ज पत्थरों का ढ़ेर लगा हुआ है। इस ढ़ेर से ट्रेक्टर के माध्यम से धड़ल्ले से अवैध परिवहन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।पत्थलगांव क्षेत्र में क्वार्ट्ज पत्थर उत्खनन के लिए मात्र 2 लीज अधिकृत हैं। पर बगैर स्वीकृति के भी यहा ंजगह जगह क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध उत्खनन कराया जा रहा है।गांवों में पदस्थ राजस्व अमला व्दारा क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध उत्खनन को अनदेखा कर देने से इस धंधा को करने वाले लोगों के हौंसले बुलंद हो गए हैं।
            क्वार्ट्ज पत्थर भंडारण में शर्तो का उल्लंघन
    पत्थलगांव क्षेत्र में क्वार्ट्ज पत्थर उत्खनन के लिए दो लोगों को लीज दी गई है।वर्तमान में दोनो स्थान पर क्वार्ट्ज उत्खनन का कार्य बन्द है। इसके अलावा पत्थलगांव तहसील अन्तर्गत पगंशुवा और बनगांव में क्वार्ट्ज पत्थर भंडारण करने के लिए दो व्यवसायियों को अनुमति दी गई है।दोनो भंडारण स्थल का निरीक्षण के बाद वहंा शासन की शर्तो का उलंघन की बात सामने आई है।इस वजह दोनो भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिश दिया गया है।नोटिश का जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने से दोनो के विरूध्द विधि के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
                  मुनेन्द्र जोशी  जिला खनिज अधिकारी


कोई टिप्पणी नहीं: