कुल पेज दृश्य

सुखद क्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुखद क्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 सितंबर 2015

नासिक कुंभ मेले के लिए जत्था रवाना

नासिक में आयोेजित कुंभ मेले में दूसरे शाही स्नान में भाग लेने के लिए पत्थलगाँव से श्रद्धालुओं का जत्था 13 सितम्बर को रवाना हुआ। सड़क मार्ग से रवाना हुए इस जत्थे में पत्थलगाँव एवं आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नागरिकों ने इन श्रद्धालुओं को खुश होकर विदाई दी। सभी श्रद्धालु पूरे जोश-खरोश के साथ शाही स्नान में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शनिवार, 29 मार्च 2014

गर्मी में भी महकेगी घरों की बगिया

 संडे स्पेशलः
घर में हरियाली व फूलों की खूबसूरती से मिलता है सुकून
रमेश शर्मा/पत्थलगांव/
  हॉट समर में अपने घर के गार्डन को हरा भरा रखने के लिए गार्डनिंग के शौकीनों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।उद्यान के जानकारों के अनुसार मार्च महीने का अंतिम सप्ताह तक समर गार्डिनिंग के लिए एकदम उपयुक्त समय रहता है।
      समर गार्डनिंग के शौकीनों ने अपने फूल पौधों की देख रेख में इन दिनो अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। यहां के उद्यान अधीक्षक प्रकाश सिंह भदौरिया का कहना है कि इस समय जो पौधे लगाए जाएंगे,वे आगे चल कर बहुत हेल्दी रहेंगे। उन्होने बताया कि अभी पौधे लगाने से गर्मी के दिनों तक पौधें की जड़ें मजबूत हो जाएंगी। श्री भदौरिया ने बताया कि गर्मी का मौसम बीत जाने के बाद बारिश में तेजी से ग्रोथ मिलने लगती है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में अपने घर का आंगन को हरा भरा रखने वाले लोग इन दिनों नर्सरी और पौधे विक्रेताओं से सम्पर्क करने लगे हैं।
          खूबसूरती के लिए आर्नामेंटल प्लांट
    शहर में बने नए खूबसूरत मकान बनाने वाले ज्यादातर लोगों ने इसमें फूल पौधे व हरियाली रखने का भी अच्छा प्रावधान कर रखा है। यहां पर गुरूबारूगोड़ा में बने नए आवासों में कई जगह फूल पौधों की हरियाली का सुखद नजारा देखने को मिलता है। इसी चाल में रहने वाले युवा उद्योगपति आशीष अग्रवाल ने अपने गार्डन में फलावरिंग व ऑर्नामेंटल दोनो ही तरह के पौधे लगाए हैं। उन्होने बताया कि समर गार्डिनिंग के लिए लिली, कोरकोस लिली,स्पाइडर लिली,एम्बरिलियस लिली जैसी कई वैरायटीज लगाई हैं। वहीं सीजनल में गेंदा, कोचिया, नाईन एएम ; सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खिलने वाला पौधा द्ध के अलावा अलग अलग किस्म वाले गुलाब के पौधे रोपे हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके घर की बगिया में देश और विदेशों के कई खूबसूरत पौधें रोपे हैं। यहां पर तापमान बढ़ जाने के कारण गर्मी का मौसम में घर की हरियाली को बरकरार रखने के लिए ऑर्नामेंटल प्लांटस काफी अच्छा माना गया है। वहीं चांदनी,मोंगरा व पाम से भी घर की बगिया की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।
               थोड़ी मेहनत का सुखद अहसास
समर में हरियाली की तैयारी
       यहां लिटिलरोज स्कूल रोड़ में रहने वाली गृहणि श्रीमती गायत्री शर्मा ने बताया कि थोड़ी मेहनत के बाद घर बगिया में फूल तथा वहां बिखरी हुई हरियाली काफी सुखद लगती है। इस काम के लिए वे नियमित रूप से पौधों की देख रेख के साथ नियत समय पर खाद व पानी के साथ कीटनाशक दवाई देना नहीं भूलती हैं। उन्होने बताया कि कुछ दिनों पहले हुई बारिश के चलते पौधों में कीड़ों का प्रकोप दिखने लगा था।इसके लिए आवश्यक दवाई देना जयरी हो गया था। उन्होने कहा कि पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित देख रेख के साथ नियत समय पर दवाई देना जरूरी है।
          कैसे रख सकते हैं गार्डन हरा भरा
 ’ यहां उद्यान अधीक्षक प्रकाश सिंह भदोरिया का कहना है कि एक से दो दिन जमीन में पानी दें, फिर पौधा रोपण करें। पौधों में दिन में एक बार पानी जरूर दें।
’ कीटनाशक दवाई का छिड़काव करना है तो उसके आधे से एक घंटे पहले पानी दे दें। इससे मिटटी में नमी आ जाएगी। फिर दवाई का छिड़काव करें।
’ समर पौधों में रासायनिक खाद के बजाए नीम की खली अधिक लाभप्रद साबित होती है। कम्पोस्ड खाद का उपयोग भी समर पौधों के लिए अधिक लाभप्रद साबित होता है।





गुरुवार, 23 जनवरी 2014

डा.त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति सम्मान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह
.डा.शत्रुघ्न त्रिपाठी को राष्ट्रपति 
प्रणब मुखर्जी सम्मान देते हुए, 
राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र
हृदय रोग का ज्योतिष शास्त्रीय निदान व उपचार
पत्थलगांव/     रमेेश शर्मा
    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विगत 17 जनवरी को हृदय रोग का ज्योतिष शास्त्रीय निदान एवं उपचार विषय पर बृहद कार्य योजना तैयार करने वाले यहां के ज्योतिषाचार्य डा.शत्रुघ्न त्रिपाठी को महर्षि वेदनारायण व्यास सम्मान देकर सम्मानित किया है।
      राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में डा.त्रिपाठी को संस्कृत में युवा प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु प्रणव मुखर्जी ने प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। डा. त्रिपाठी ने बताया कि हृदय रोग का ज्योतिष शास्त्रीय निदान एवं उपचार के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के सहयोग से विस्तृत शोध कार्य किया गया था। डा.त्रिपाठी ने हृदय रोग के साथ अस्थमा रोग का भी ज्योतिष शास्त्रीय निदान एवं उपचार विषय पर शोध कार्य किया गया है। डा.त्रिपाठी ने ज्योतिष के क्षेत्र में सूर्य सिद्धन्तिया साफ्टवेयर का निर्माण कर एक बेहतर प्रस्तुति दी है।
         उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति व्दारा ज्योतिष विषय में अन्तर्विषयक शोध कार्य हेतु यह सम्मान 40 वर्ष तक की आयु के विद्धानों को उनके नए शोध कार्य पर ही प्रदान किया जाता है। हृदयरोग का ज्योतिष शास्त्रीय निदान एवं उपचार जैसे जटिल विषय पर शोध कार्य करने वाले डा.त्रिपाठी वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योतिष विभाग संस्कृतविद्या के पद पर पदस्थ हैं।
    डा.त्रिपाठी पत्थलगांव दुर्गा उत्सव समिति के प्रमुख पुरोहित एवं संरक्षक भी हैं। डा.त्रिपाठी को उनके शोध कार्य पर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे जाने पर शहर के लोगों ने उन्हे बधाई दी। यहंा प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश शर्मा ने कहा कि यह मेहनत और काम में लगन का सम्मान है। यहां के साधुराम अग्रवाल, सुशील मित्तल, गोपाल अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल अनिल अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने उन्हे बधाई दी।



सोमवार, 20 जनवरी 2014

सर्दी का मौसम में घर की बगिया में फूलों की बहार
मौसमी फूलो से महक रही घरों
की छत और बालकनी
 पत्थलगांव/ जशपुर जिले में इन दिनों तापमान शुन्य डिग्री सेल्सियस के आस पास आ जाने से यहाँ के पहाड़ी क्षेत्र में बाहर के सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। जशपुर के समीप नीमगांव जलाशय में विदेशी पक्षियों का जमावड़ा के साथ यहाँ ऊँचे नीचे पहाड़ों की खूबसूरती सैलानियों को काफी रास आ रही हैं। ठंड का मौसम में लोगों को अच्छी सेहत के साथ उनके घर की बगिया में मौसमी फूलों की महक बढ़ गई है। हरियाली के शौकीन कुछ लोगों ने अपने घर की खाली जगह में सुन्दर गार्डन बना लिया है तो कुछ लोगों ने पक्के घर का टेरिस को भी बगीचों की तरह सजा लिया है।
     ठंड का सुहावना मौसम में जगह जगह फूलों की खूबसूरती का नजारा लोगों को काफी रास आ रहा है। शहर के लोगों का फूलों के प्रति प्रेम और गार्डन लगाने का उत्साह के चलते ही बाजार में फूल पौधे की खूब बिक्री हो रही है। यहाँ पर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आए फूल पौधों के विक्रेताओं ने कई जगह अपनी दूकान सजा ली है। दक्षिण भारत से आए फूल  और नारियल पौधों के विक्रेता घर घर घूम कर अपना व्यवसाय करने में जुट गए हैं। कुछ फूल विक्रेता गार्डन लगाने की विधि बता कर व्यवस्थित बगिया बनाने में भी मदद कर रहे हैं।
   शहर में गुरूबारू गोड़ा की महंगी कालोनी में ज्यादातर घरों में रंग बिरंगे फूलों का नजारा देखते ही बन रहा है। शहर में कई लोगों व्दारा अपने गार्डन की देख रेख का काम पर पूरा समय दिया जा रहा है। इसी वजह यहाँ जगह जगह फूलों की बहार दिखने लगी है।
         जशपुर की श्रीमती हेमा शर्मा का कहना है कि उन्हे फूल, पत्तियों से बहुत लगाव है। श्रीमती शर्मा ने अपने घर के गार्डन के साथ ही टेरिस ,बालकनी में भी फूल ही फूल लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि वे हर साल ठंड का मौसम में अपने गार्डन में बहुत सारे पौधे लगाती हैं। इसके अलावा बिलासपुर की नर्सरी से भी अलग अलग वेरायटी के फूल लेकर आती हैं। श्रीमती शर्मा का कहना था कि ठंड का मौसम में बहुत सा वक्त गार्डन को सजाने सवंारने में ही गुजर जाता है। हेमा शर्मा ने अपने घर की बालकनी में पिटूनिया के बहुत से गमले और हैंगिंग गमले सजा रखे हैं।
          घर पर उगाई साग सब्जी
 अनुकूल मौसम का लाभ उठा कर शहर की कई गृहणियों ने अपने घर में साग सब्जी की उपज लेकर मौसम का भरपूर आनंद उठाया जा रहा है। यहाँ कोयला फैक्ट्री गली में रहने वाली गृहणी श्रीमती गायत्री शर्मा ने अपने घर की छोटी सी बगिया में फूल ही फूल लगा रखे हैं। श्रीमती शर्मा के घर में लगे गेंदा,गुलाब,सेवंती,डहेलिया जैसे रंग बिरंगे फूल सभी आने जाने वालों को लुभा रहे हैं। रायगढ़ अम्बिकापुर हेल्थ एसोसियेशन तथा होली क्रास बुनियादी प्रशिक्षण संस्था में भी साग सब्जियों के साथ मौसमी फल फूलों की बहार छाई हुई है। यहाँ की प्राचार्या सुश्री अर्पणा बरूवा का कहना है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी वे अपने बगीचे के लिए हर रोज समय निकालती हैं। उन्होने कहा  िकइस मौसम में अपने बगीचे की साग सब्जियों का टेस्ट ही कुछ और लगता है। यहाँ पर बेंगलुरू का लाल गुलाब  सेवंती और जरबेरा सहित कई विदेशी फूल भी अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हैं।
              अनुकूल है सर्दी का मौसम
     यहाँ के उद्यान अधीक्षक प्रकाश सिंह भदौरिया ने बताया कि सर्दी के दिनों में किसी भी पौधे को लगाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होती है। इस मौसम में आसानी से पौधे लग जाते हैं। करमीटिकरा की उद्यान नर्सरी में इन दिनो सेवंती की अलग अलग किस्म के साथ जरबेरा, पिटूनिया  गजानिया डहेलिया गेंदा जासोन के सभी पौधे लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। यहाँ पर शो पीस वाले पौधों में कोलियस,प्रोटिने, क्रिसमस ट्री  की खूबसूरती भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।


शनिवार, 30 नवंबर 2013

विदेशी परिन्दों को भाया जशपुर का रामतिल



    रमेश शर्मा       
पत्थलगांव/जशपुर जिले की ऊंची-नीची पहाड़ियों और नदी तट वाले क्षेत्र में लगने वाली पीले फुलों वाली रामतिल की फसल ने छत्‍तीसगढ़ की विदेशों में अलग पहचान बना दी है। विदेशी परिन्दो को रास आने वाली इस तिलहन फसल का बीते 2 वर्षो से बम्फर निर्यात की बदौलत यहां मे.विनोद जैन एप्रोएक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के संचालक को केन्द्र सरकार ने पुरूस्कार से भी नवाजा गया है।
   श्री जैन ने वर्ष 2011-2012 में जशपुर जिले से साढे़ छः हजार मेट्रिक टन रामतिल का रिकार्ड निर्यात किया था। इसके बाद वर्ष 2012-2013 में भी लगभग सात हजार मेट्रिक टन का निर्यात करने पर लगातार दूसरे वर्ष केन्द्र सरकार व्दारा पुरस्कृत किया है। रामतिल का निर्यात में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले श्री जैन को बीते वर्ष गोवा में तथा इस वर्ष अक्टूबर माह में हैदराबाद में आयोजित एनुवल ट्रेड मीट के कार्यक्रम में संचालक विनोद जैन व संजना जैन को एग्रीकल्चर एंड प्रोसिड फूड प्राडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथार्टी ने पुरस्कृत किया है। 
   जशपुर जिले में सबसे ज्यादा रामतिल का उत्पादन कुनकुरी, बगीचा, जशपुर और मनोरा क्षेत्र में होता है। यहां कृषि अधिकारियों का मानना है कि जशपुर की अनुकुल जलवायु के चलते इस अचंल में सबसे अच्छी क्वालिटी का रामतिल की फसल तैयार होती है। यहां के किसान अगस्त माह में रामतिल की बोआई करने के बाद नवम्बर दिसंबर माह में इस फसल को काट कर अपने खलिहानों में इकटठा कर लेते हैं।
    रामतिल की फसल के लिए यहां की बालुई दोमट और पथरीली पहाड़ी की उंची नीची जमीन काफी उपयुक्त मानी गई है। इस फसल के लिए 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान मिलने के बाद यहां के खेतों में रामतिल फसल की पीली चादर का नजारा दूर से ही दिखाई देता है। यहां पर रामतिल की उपज लेने वाले किसानों का कहना है कि उन्हे प्रति एकड़ 4 से 5 क्विंटल का उत्पादन मिल जाता है।किसानों का कहना है कि मिटटी में मौजूद पोषक तत्व और हल्की बारिश हो जाने के बाद यह फसल देखते ही देखते लहलहाने लगती है। यही वजह है कि रामतिल की फसल किसानों के साथ व्यापारियों के लिए भी लाभ का सौदा माना जाता है।
   जशपुर के प्रमुख व्यवसायी विनोद जैन ने रामतिल की फसल का निर्यात करने का लायसेंस लेकर क्लिनिंग के लिए प्लांट भी लगा लिया है। जशपुर जिले में यह प्रदेश का एक मात्र क्लिनिंग प्लांट है। यहां पर 25 और 50 किलों की पैकिग के बाद इसे मुंबई और विशाखापटनम के बन्दरगाहों से अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में निर्यात किया जा रहा है।
   पूरे विश्व में भारत का रामतिल सबसे अच्छी क्वालिटी का माना जाता है। इस वजह अमेरिका, नाथरलैंड, स्पेन, बेल्जियम, कनाडा, मैक्सिको, इंडोनेशिया, सिंगापुर आदि देश के व्यवसायी अब सीधे छŸीसगढ़ में सम्पर्क करने लगे हैं। छŸाीसगढ़ का रामतिल विदेशों में पहुंचने के बाद इसे एक किलो के छोटे पैकटो में भर कर बेचा जाता है। यूरोप और अमेरिका में रामतिल को पक्षियों को खिलाया जाता है।
आसानी से पड़ती विदेशी परिन्दो की नजर
अमेरिका और यूरोपीय देशो में चारों ओर बर्फ की चादर ढकी होने के चलते पक्षियों को भोजन मिलने की परेशानी बन जाती है।ऐसे वक्त में विदेशी परिन्दो के लिए छत्तीसगढ़ का रामतिल इनका सबसे बेहतर भोजन बन जाता है। ठंडे देशों के नागरिक अपने घर के आस पास एक डब्बे में रामतिल को रख कर पक्षियों के लिए छोड़ देते हैं। कुछ लोग इसे बर्फ पर भी बिखेर देते हैं। विदेशों के पक्षी प्रेमियों का कहना है कि बर्फ पर काले रंग का रामतिल को बिखेर देने के बाद इस पर विदेशी परिन्दो की नजर आसानी से पड़ जाती है। सफेद बर्फ पर बिखरा हुआ रामतिल को विदेशी परिन्दे देखते ही देखते चट कर जाते हैं।
   दो दशक पहले जब यहां से रामतिल का निर्यात नहीं हो पाता था उस समय यहां के किसानों को अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचनी पड़ती थी। लेकिन केन्द्र सरकार व्दारा निर्यात में सरलीकरण करने के बाद जशपुर का रामतिल की पुछ परख बढ़ गई है। यहां के किसानों को मौजूदा समय में रामतिल 40 से 42 रूपये प्रति किलो के दाम मिल रहे हैं।
राज्य में नहीं मिल रहा किसानों को प्रोत्साहन
 विदेशों में छŸाीसगढ़ राज्य को अलग पहचान देने वाला रामतिल का उत्पादन करने वाले किसान और निर्यात करने वाले व्यापारियों को राज्य सरकार ने अभी तक प्रोत्साहन देने की योजना नहीं बनाई है। जशपुर जिले के किसान लगभग 24000 हेक्टेयर भूमि पर रामतिल का उत्पादन करते हैं। स्थानीय लोग रामतिल को गुंजा के नाम से जानते हैं। पूर्व मंत्री गणेशराम भगत का कहना है कि जशपुर जिले में रामतिल की फसल के लिए अनुकूल जलवायु है। यहां के किसानों को राज्य सरकार व्दारा प्रोत्साहन देने के लिए पहल करनी चाहिए। श्री भगत का कहना था कि आदिवासी बाहुल्य जिले के व्यापारियों को भी शासन को मंडी टैक्स तथा अन्य छुट देकर इस दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए।