कुल पेज दृश्य

शोषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

पानी के मोल टमाटर, खरीददार नदारद

ग्राहकों का इंतजार करते हुए टमाटर विक्रेता

            
लुड़ेग का टमाटर रस संयंत्र बन्द हो जाने से भटक रहे किसान
पत्थलगांव/ रमेश शर्मा
 
जशपुर जिले की पत्थलगांव सब्जी मंडी में इन दिनो किसानों को पानी के मोल में भी टमाटर के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। टमाटर की अधिक आवक होने से स्थानीय बाजार में खरीददारों का मनमाने रवैये से किसान काफी निराश हो गए हैं। यहॉं टमाटर की उपज लेने वाले किसानों का कहना है कि उनकी परेषानी से उबारने के लिए राजनैतिक दल के नेताओं के साथ शासकीय अमले ने भी चुप्पी साध रखी है।  यहॉं की सब्जी मंडी तथा अन्य साप्ताहिक बाजारों में किसानों को पानी के मोल पर टमाटर खरीदने वाले नहीं मिलने से वे मायुस हो गए हैं। किसानों का कहना है कि इन दिनो खेतों से एक कांवर टमाटर बेच कर उन्हे दिन भर की मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। टमाटर की फसल बेचकर औने पौने दाम मिलने से निराश होकर ज्यादातर किसानों की अब खेतों से फसल तोड़ने में ही रूचि नहीं रह गई है। पिछले एक सप्ताह से यहॉं सब्जी मंडी में टमाटर के भावों में लगातार गिरावट के बाद 40, 50 रू. प्रति कांवर में भी टमाटर के खरीददार नहीं मिल रहे हैं।  
           
पत्थलगांव सब्जी मंडी में टमाटर की खरीदी करने वाले बाहर के व्यापारी नहीं पहुंचने के कारण यहॉं किसानों अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।  टमाटर की लोकल मांग बेहद कम रहने की वजह से सब्जी मंडी में दोपहर के बाद भी टमाटर लेकर पहुंचे किसानों की लम्बी कतार लगी रहती है।  ग्राम पगंषुवा से टमाटर के टोकरे लेकर आए किसान मगंलराम ने बताया कि कल सारा दिन खेतों में मेहनत करके उसने टमाटर की फसल निकाली थी।  इस फसल को बाजार में लाने के बाद पानी के मोल में भी कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।  इसी तरह का दुखड़ा मुड़ापारा के हृदयराम, सांझूराम,बखला तथ गणपत का भी था।  इन किसानों का कहना था कि घरेलू जरूरत के साथ अन्य काम काज को पूरा करने के लिए वे टमाटर फसल को बाजार में बेचने के लिए पहुंचते हैं।  लेकिन यहॉं पर खरीददार ही नहीं मिल पाते हैं।  सब्जी मंडी में इन दिनों अधिक पके हुए टमाटर की थोड़ी सी भी पूछ परख नहीं है।  
                             
टमाटर किसानों को चाहिए अच्छा बाजार
    
टमाटर की अधिक मात्रा में पैदावार लेने वाले किसानों का कहना है कि उनके पास अपनी उपज बेचने के लिए अच्छा बाजार नहीं मिल पाने से अब खेती के काम से भरोसा टूटने लगा है। पत्थलगांव क्षेत्र की अनुकूल जलवायु के चलते यहॉं सौ से अधिक गांवों में टमाटर की दो अलग अलग फसल ली जाती है।  इन किसानों का कहना है कि टमाटर की पहली फसल के दौरान ही उन्हे अच्छे दाम मिल पाते हैं। इसके बाद उन्हे खरीददारों की मर्जी पर ही चलना पड़ता है।  यहॉं पाकरगांव के किसान गणेशचन्द्र बेहरा ने बताया कि दिसम्बर जनवरी माह में आने वाली टमाटर की दूसरी फसल का भवान ही मालिक रहता है।  कई बार मौसम का मिजाज बदलने के दौरान उन्हे टमाटर की उपज को फेंकने के लिए भी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।  यहॉं कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष डमरूधर यादव का कहना था कि टमाटर की उपज लेने वाले किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अच्छा बाजार देने के लिए कई बार सुझाव दिया गया है।  लेकिन इस दिषा में सार्थक पहल नहीं होने से किसानों की परेषानी ज्यों कि त्यों बनी हुई है।  उन्हांेने कहा कि टमाटर की उपज लेने वाले किसानों के पास स्थानीय स्तर में अच्छा बाजार एवं परिवहन के साधन नहीं होने से उन्हे बार बार खरीददारों के षोषण का षिकार होना पड़ रहा है।  
                      
लुड़ेग टमाटर रस संयंत्र का अनुबंध निरस्त
स्थानीय खरीददारों ने भी टमाटर से मुंह मोड़ा
    यहॉं के किसानों को टमाटर उपज के अच्छे दाम दिलाने के लिए लुड़ेग में स्थापित शासकीय टमाटर ग्रेडिंग एवं प्रोसेसिंग युनिट पर भी बीते एक साल से ताला लग गया है। इस युनिट को जिला कलेक्टर अंकित आनंद ने रायपुर के निजी व्यवसायी को लीज पर दिया था। कुछ दिनों तक यहॉं किसानों से टमाटर की खरीदी करके विभिन्न उत्पाद तैयार किए गए थे।  लेकिन अब इस युनिट पर ताला लग जाने से यहॉं पहुंचने वाले किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस युनिट में लाखों रू. लागत वाली मषीन बेकार साबित हो रही हैं। उद्यान विभाग व्दारा यहॉं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने से यहॉं का बिजली कनेक्षन काटा जा चुका हैं। बागबहारा के कांग्रेस नेता जगन्नाथ गुप्ता का कहना है कि भाजपा शासन की लापरवाही का इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता है। उन्होने कहा कि लुड़ेग में टमाटर की शासकीय युनिट को प्रारम्भ करने में जिला प्रशासन कोई रूचि नहीं दिखा रहा है।  इस वजह किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बिचौलियों के पास शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।
   
पत्थलगांव उद्यान विभाग के अधीक्षक प्रकाश सिंह भदौरिया ने बताया कि लुड़ेग स्थित शासकीय टमाटर रस संयत्र बीते एक साल से बन्द पड़ा है।  
खेतों में टमाटरों के ढेर
इस उद्योग को लीज पर लेने वाले व्यापारी की धरोहर राशि जप्त कर उनका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। श्री भदौरिया ने बताया कि लुड़ेग में स्थापित किया गया टमाटर रस संयत्र की देख रेख करने के लिए कोई भी चौकीदार अथवा अन्य कर्मचारी नहीं होने से उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि इस संयत्र की बिजली कट जाने के बाद यहॉं शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में रात को यहॉं चोरों का हमेषा भय बने रहता है। लुड़ेग का शासकीय टमाटर रस संयत्र चलाने के लिए अब नए व्यवसायी की तलाश की जा रही है।

शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

मिट्टी में सोना पर दाम औना पौना

  पुराने माप से स्वर्ण कणों का तौल में ठगे जा रहे ग्रामीण
              रमेश शर्मा
     छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में सोने जैसी कीमती धातु का तौल करने के लिए आज भी वर्षो पुराने तराजू और आना, धान जैसे बांट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह यहां  पत्थलगांव, फरसाबहार के ग्रामीण अचंल में मिट्टी से स्वर्णकण एकत्रित करके स्थानीय दुकानदारों के पास  बेचने वालों का जमकर शोषण हो रहा है।
     पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पा देवी सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार की बेरूखी के चलते यहंा ईब और मैनी नदी के तट की मिट्टी में स्वर्ण कणों का सग्रंहण करने वालों का जमकर शोषण हो रहा है। उन्होने बताया कि जिले के पत्थलगांव, फरसाबहार विकासखंड के गांवों में जगह जगह मिट्टी धोकर स्वर्ण कण तलाश  करने वालों की भीड़ दिखाई देती है। यहां मिटटी से कीमती सोना का संग्रहण करने वालों से खरीददारों व्दारा आज भी पुराने तराजू एवं पुराने बांट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  पूर्व सांसद पुष्पादेवी का कहना था कि इन दिनों सोने के भाव में निरतंर हो रही वृध्दि के चलते यहंा मिटटी में सोना निकालने वाले गरीब परिवार का रहन सहन भले ही बदल गया है मगर सोने का तौल करने के लिए स्थानीय खरीददारों व्दारा इलेक्ट्रानिक तराजू के स्थान पर वर्षो पुराने आना रत्ती और धान का दाना वाला माप का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यहंा पर मिटटी में सोना तलाश  कर उसे बेचने वालों को इसकी कीमत देने के लिए धान का दाना पर ही भाव तय किया जाता है।

   उल्लेखनीय है कि जिले के पत्थलगांव व फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंड अन्तर्गत कई गांव के लोग ईब और मैनी नदी के तट पर मिटटी में कीमती स्वर्ण कणों की तलाश  कर के अपना जीवन यापन करते हैं।यहंा पर तिलंगा, बागबहार, तरेकेला, सबदमुंडा, बरजोर, हथगड़ा, सोनाजोरी, सिहारजोरी, धौरासांड़ गांव के लोग बरसात के दिनो में अपने पूरे परिवार के साथ मिटटी में सोना तलाश ने का काम में व्यस्त हो जाते हैं। मिटटी और रेत को पानी में धोने के कठिन प्रक्रिया पूर करके इन ग्रामीणों के पास प्रति दिन 500 से एक हजार रू. तक के स्वर्ण कण इकटठे हो जाते हैं। 

    मिटटी से कीमती सोना निकालने वाले इन ग्रामीणों को सोने के दाम में बेतहाश ा वृध्दि होने से भले ही अच्छी खासी आमदनी होने लगी है। मगर कीमती सोना का तौल करने के लिए खरीददारों के पास आज भी प्रचलन से बाहर के माप होने से इन गरीबों का जमकर शोषण हो रहा है।बागबहार से पांच कि.मी.दूर तिलंगा गांव का सुखबासु पारा में रहने वाले राजुराम, सोमारी बाई, लोहरा एवं पीलाराम का कहना था कि वे मजदूरों का ग्रुप बना कर मिटटी में सोना निकालने का काम करते हैं। इस दौरान मिटटी से मिलने वाले सोने के कणों को बेच कर राश ि को आपस में बराबर बांट लेते हैं। ग्राम बागबहार में राजुराम नामक एक मजदूर ने बताया कि यहंा सोना की कीमत तोला में नहीं बल्कि धान का एक दाना के तौल पर तय की जाती है। इन दिनो सोना के भाव में तेजी के चलते एक दाना धान के बराबर सोना के दाम 100 रू.से बढ़कर 150 रू.तक पहुंच गए हैं। 

      यहां  पर ग्रामीणों से सोना खरीदने वाले एक स्थानीय व्यापारी का कहना था कि धान के 200 दाने के बराबर एक तोला का वजन है। यहंा मिट्टी में मिलने वाला सोना 24 कैरेट का होने के बाद भी इसमें मिट्टी के अंश  रह जाते हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोने का भाव कम नहीं है। फरसाबहार के थाना प्रभारी ए आर छात्रे ने बताया कि यहां  मिट्टी में स्वर्ण कण तलाश  करने वाले ज्यादातर भोले भाले लोग होने के कारण वे सोना का तौल में शोषण होने की बात से अनभिज्ञ हैं। उन्होने बताया कि इस अचंल में आसपास के नदी नालों में ग्रामीणों व्दारा काफी बड़ी मात्रा में स्वर्ण कण निकालने का काम किया जाता है। बरसात के दिनों में मिट्टी गिली होने तथा नदी नालों में पानी आसानी से मिल जाने के कारण यहंा जगह जगह स्वर्ण कण तलाश ने वालों की टोली दिखाई देती है। श्री छात्रे ने कहा कि इस अचंल में लम्बे समय से सोना तौलने के लिए धान का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में यदि सोना संग्रहण करने वालो की श िकायत मिलती है तभी वे मामला दर्ज कर कार्रवाई कर सकते हैं।